Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चॉकलेट डे पर हापुड़ में प्यार का जश्न, बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ शहर में वैलेंटाइन वीक के दौरान तीसरे दिन चॉकलेट डे का उत्साह देखने को मिला। सोमवार को युवाओं और नए दांपत्य जीवन में बंधे जोड़ों ने अपने प्रियजनों को चॉकलेट भेंट कर भावनाओं का इजहार किया और रिश्तों को और मधुर बनाया।

सुबह से ही शहर के बाजारों में चॉकलेट की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न फ्लेवर, पैकिंग और डिजाइन की चॉकलेट्स खरीदने के लिए खासकर युवाओं में उत्साह नजर आया। बढ़ी हुई बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

रेलवे रोड सहित शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित गिफ्ट शॉप्स पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। वहीं, आने वाले टेडी डे को लेकर भी युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कई लोग पहले से ही टेडी बीयर खरीदते नजर आए।

बाजार में 100 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की कीमत में टेडी बीयर उपलब्ध हैं। वैलेंटाइन वीक की वजह से शहर के बाजारों में न सिर्फ प्यार का माहौल है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है।