HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
वर्ष 2026 के प्रथम माह में मेरठ परिक्षेत्र के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए व्यापक ऑपरेशन प्रहार के तहत हापुड़ जनपद में भी पुलिस ने प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई कर अपराधियों की कमर तोड़ दी। डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में परिक्षेत्र स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए सख्त अभियान चलाया गया, जिसमें हापुड़ पुलिस ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
माह जनवरी में हापुड़ जनपद में गैंगस्टर अधिनियम के तहत 8 अभियोग दर्ज कर 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 38 अभियोगों में 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 28 अवैध शस्त्र व 39 कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस अधिनियम में 1 अभियोग में 1 अभियुक्त को पकड़ा गया, जबकि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 37 अभियोग दर्ज कर 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गुण्डा अधिनियम के तहत भी हापुड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 14 अपराधियों पर कार्रवाई की, जिनमें से 2 अपराधियों को जिला बदर किया गया। पूरे परिक्षेत्र की बात करें तो जनवरी माह में 159 अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई हुई और 35 को जिला बदर किया गया।
मेरठ रेंज स्तर पर ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टर, शस्त्र, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियमों में सैकड़ों अभियोग पंजीकृत कर 193 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार, जबकि 198 अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजा गया। इसके साथ ही 49 अपराधियों पर विभिन्न स्तर से इनाम घोषित किया गया है।
डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी ने परिक्षेत्रीय पुलिस को निरोधात्मक कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई में कमी आती है तो उनका मनोबल बढ़ता है, जिससे अपराध में वृद्धि की आशंका रहती है। ऐसे में आदतन अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ कठोर और ठोस कार्रवाई जरूरी है।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin