Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ऑपरेशन शस्त्र - अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम अनुपपुर डिबाई की ओर जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। 


पूछताछ में अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र उर्फ नन्ना पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई, जो वर्तमान में रविदास चौक, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में थाना सिम्भावली पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।