Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में गुल्लु बाबा मंदिर क्षेत्र में विवाद, सांप्रदायिक नारेबाजी का आरोप; पुलिस जांच में


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नगर के पुरा गुल्लु बाबा मंदिर के पास एक दुकान को लेकर विवाद की खबर सामने आई है। दुकान स्वामी विपुल वर्मा (विपुल कन्फेक्शनरी) ने थाने में शिकायत दी है कि 11 फरवरी की शाम लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच सिंटू-पिंटू कॉस्मेटिक की दुकान में कुछ लोगों ने कथित तौर पर सांप्रदायिक नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश की।

शिकायत के अनुसार, दुकान किराए पर रियाजुल नामक सुनार कारीगर को दी गई थी। उस समय रियाजुल अपनी दुकान में फर्नीचर का काम करा रहा था। आरोप है कि बेसमेंट में मौजूद उसके भाई और परिवार के कुछ अन्य लोग आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे थे। यह क्षेत्र बाजार और प्राचीन मंदिर के पास स्थित होने के कारण कई समुदायों के लोग आसपास रहते और व्यापार करते हैं, जिससे घटना ने चिंता बढ़ा दी।

पूरी घटना विपुल कन्फेक्शनरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज देखने पर शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। घटना के बाद दुकान स्वामी ने स्थानीय व्यापारियों और परिवारजनों को जानकारी दी और अगले दिन बातचीत करने का निर्णय लिया।

सूत्रों के अनुसार, जब अगले दिन विपुल संबंधित दुकान पर पहुंचे, तो रियाजुल ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विपुल ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया कि रियाजुल पहले संदिग्ध गतिविधियों के चलते अन्य राज्य की पुलिस द्वारा पूछताछ में रहा है, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।