Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, फ्री चेकअप और दवाइयां उपलब्ध


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा के रामलीला मैदान में 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे वीएस न्यू लाइफ फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संतोष हॉस्पिटल, गाजियाबाद मेडिकल पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है।

शिविर में आम लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, नेत्र जांच और सात विशेषज्ञ डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना है। लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराएं और रक्तदान के माध्यम से योगदान दें।