HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
योगी सरकार ने बजट में जिले के प्राथमिक स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत 275 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल का रूप दिया जाएगा, जिससे छात्रों को डिजिटल और तकनीकी शिक्षा मिलने में मदद मिलेगी।
जिले में अब तक करीब 200 स्कूल स्मार्ट बनाए जा चुके हैं। अब बचे हुए 275 स्कूलों में सुधार के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। इससे परिषदीय स्कूलों का संचालन भी कांवेंट स्कूलों जैसी व्यवस्था के अनुरूप होगा।
बजट में शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों के प्रशिक्षण और भत्ते का प्रावधान भी किया गया है, ताकि शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हो। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और जिले के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल जाएगी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin