हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका द्वारा गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो मुख्य नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पालिका ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका प्रशासन के अनुसार, जिन इलाकों में आरसीसी नाले बनाए जाएंगे वहां लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और सामान्य दिनों में भी नालियों की व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इन क्षेत्रों में बनेगा नाला
-
वार्ड संख्या 8, मोहल्ला आदर्शनगर में स्याना मार्ग पर इरशाद की दुकान से साजिद के मकान तक लगभग 51.18 लाख रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा।
-
वार्ड संख्या 15, ब्रजघाट में जयभगवान के मकान से पलवाड़ा मार्ग होते हुए शनि मंदिर के पास से पुरानी टंकी रोड तक करीब 58.29 लाख रुपये में नाले का निर्माण कराया जाएगा।
निर्धारित समय में पूरा होगा कार्य
नगर पालिका ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करना होगा।
अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया समाप्त कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin