HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को चितौली कट, बुलंदशहर रोड क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त वसीम पुत्र लियाकत, निवासी गली नंबर 2, मोहल्ला मजीदपुरा, थाना हापुड़ नगर, को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर महिला को विवाह का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।
मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी।
बपुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चितौली कट क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin