हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र की एक महिला ने अपने संविदाकर्मी पति के साथ ड्यूटी के दौरान हुए गंभीर हादसे के बाद शासन से आर्थिक सहायता, पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की है। पीड़िता रीता सोम, निवासी ग्राम रमपुरा पिलखुवा, ने बताया कि उनके पति मनोज सोम पिछले करीब 20 वर्षों से डासना मसूरी बिजली घर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे।
पीड़ित के अनुसार 4 मार्च 2025 की शाम लगभग सात बजे बिजली घर में कार्य के दौरान लाइन पर चढ़ने से पहले सिटडाउन देने की बात कही गई, लेकिन लाइन बंद होने का आश्वासन मिलने पर जैसे ही मनोज सोम खंभे पर चढ़े, करंट लगने से वे नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज से मना कर दिया गया। बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दाहिना हाथ कंधे से और दाहिना पैर जांघ से काटना पड़ा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है और अब तक विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली। परिवार ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पति पूर्ण रूप से अपंग हो चुके हैं, बच्चों के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं बचा है और इलाज में भारी कर्ज हो गया है।
रीता सोम ने शासन से मांग की है कि उनके पति की पेंशन शुरू कराई जाए और परिवार के किसी सदस्य को रोजगार दिया जाए, ताकि परिवार को सहारा मिल सके। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin