HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का सोमवार को जनपद के श्यामपुर गांव में आगमन हुआ, जहां गन्ना चेयरमैन कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में मंत्री के पहुंचते ही लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
कैबिनेट मंत्री ने जनसभा के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, जलनिकासी और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे और आमजन को सरकारी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin