Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ओवरहेड टैंक तैयार, फिर भी गांवों में नहीं पहुंचा पानी; खुदी सड़कों से बढ़ी परेशानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए ओवरहेड टैंक तो बनकर खड़े हैं, लेकिन कई गांवों में अब तक घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। करीब डेढ़ वर्ष से योजना का कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को जगह-जगह खोदा गया था, मगर काम पूरा न होने से रास्ते भी जर्जर स्थिति में हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, जबकि नियमित जल आपूर्ति भी शुरू नहीं हो सकी है।

जिले में लगभग सवा लाख घरों तक स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए करीब 200 ओवरहेड टैंकों की योजना बनाई गई थी, जिनमें से अधिकांश का निर्माण पूरा बताया जाता है। हालांकि बजट स्वीकृति में देरी के चलते आगे का कार्य लंबे समय तक रुका रहा।

अब संबंधित विभाग को धनराशि मिलने के बाद परियोजना में दोबारा गति आई है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक अधिकतर गांवों में जलापूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।