Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्रेम विवाह की रंजिश मौत के बाद भी बनी वजह, पुलिस दखल से हुआ दफन


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पहले शव को गांव में दफनाने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही दफन की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव के युवक ने करीब चार साल पहले अपनी पसंद से शादी की थी। इस विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच संबंध खराब हो गए थे, जिसके चलते दंपति को गांव छोड़कर दूसरे गांव में किराये पर रहना पड़ रहा था।

कुछ समय से महिला गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। इसके बाद पति शव को लेकर पहले उस गांव के कब्रिस्तान पहुंचे, जहां वे रह रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति जता दी।

इसके बाद वह अपने मूल गांव पहुंचे, पर वहां भी परिजनों ने पुरानी नाराजगी के चलते दफनाने की अनुमति नहीं दी। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर सहमति बनवाई। अंततः पुलिस की निगरानी में कब्रिस्तान में शांतिपूर्ण तरीके से दफन की कार्रवाई कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई।