HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने आनंद विहार और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 83 लाख रुपये की योजनाएं तैयार की हैं। इन कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और औपचारिकताएं पूरी होते ही काम आरंभ कराया जाएगा।
योजना के तहत आनंद विहार आवासीय क्षेत्र की पॉकेट-एल में बाहरी विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में निर्धारित बुकिंग ऑफिस परिसरों के बीच बिजली संबंधी ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। कैंप कार्यालय में डीजी सेट लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि वैकल्पिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त कुछ ब्लॉकों में हरित क्षेत्र के पौधों की देखभाल, आंतरिक विकास कार्य, चहारदीवारी निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने जैसे काम भी शामिल हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी कार्य शुरू कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin