HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर के राजीव नगर इलाके में पूर्व सभासद और उनके परिवार पर हमले की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह एक शादी समारोह से देर रात घर लौटे थे। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों और परिचितों के साथ भी हाथापाई की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
आरोप यह भी है कि हमलावरों ने घर के बाहर पथराव कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin