Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

फुलड़ी गांव में खेत को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में गुरुवार को खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल बताए गए हैं।

एक पक्ष के यूसुफ का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गन्ना ट्रॉली में भर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर हमला किया गया, जिसमें मुबीन और इरशादी को चोटें आईं।

दूसरे पक्ष का दावा है कि ट्रैक्टर उनके खेत से निकाला जा रहा था, जिससे फसल को नुकसान पहुंच रहा था। विरोध करने पर विवाद ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।