पिलखुवा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को बडौदा सरस्वती कट के पास से दबोचा और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पिलखुवा थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के प्रावधान लागू हैं। मामले में आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिस पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम दस विसा डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद और फैजयाब पुत्र जफरयाब निवासी ग्राम आजमपुर दहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। जनपद में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin