HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नगर के भीड़भाड़ वाले गांधी बाजार में खुले पड़े नाले के कारण रविवार शाम एक हादसा हो गया। करीब छह बजे एक बाइक सवार दो बच्चों के साथ गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे खुले नाले में जा गिरी। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई।मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए बाइक सवार और दोनों बच्चों को नाले से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार गांधी बाजार का यह नाला काफी समय से खुला हुआ है। इससे न केवल दुर्घटना का खतरा बना रहता है, बल्कि नाले से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दुकानदार मयंक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, आनंद, नितिन गर्ग, पवन शर्मा, रजनी वर्मा और रविंदर वर्मा का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि गांधी बाजार जैसे व्यस्त इलाके में खुले नाले को जल्द ढकना जरूरी है, अन्यथा भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर पालिका पिलखुवा के ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाजार में हुई घटना की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टल सकता था। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगा।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin