धीरखेड़ा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से सोमवार को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा उपकेंद्र के स्विचयार्ड में मरम्मत और पुराने सर्किट ब्रेकर को बदलने का काम किया जाना है।

उपखंड अधिकारी हिमांशु सचान के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 केवी धीरखेड़ा ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़ी बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस दौरान टियाला, नयागांव, धीरखेड़ा, कब्बट्टा समेत आसपास के गांवों में बिजली नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी हो सकती है। बिजली विभाग ने लोगों से कार्य पूरा होने तक सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Social Plugin