Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

होली के दौरान दो पक्षों में झड़प, मारपीट और पथराव में कई लोग घायल

HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट व पथराव की घटना हो गई। इस झड़प में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर गांव के कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचे और उनकी महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दूसरे पक्ष के कई लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान घर पर पथराव भी किया गया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हंगामे के दौरान एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और आरोपी मौके से भाग निकले। साथ ही जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के दौरान हुई गाली-गलौज और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।