Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों में दर्शन रहेंगे स्थगित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मंगलवार को पड़ने वाले चंद्रग्रहण को देखते हुए मंदिरों में कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और नियमित पूजा-पाठ भी निर्धारित अवधि तक नहीं होगा।

ज्योतिषीय जानकारी के अनुसार 3 मार्च को चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे आरंभ होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। चंद्रग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक प्रभावी हो जाता है, इसलिए सुबह 6:20 बजे से सूतक मान्य रहेगा।

बताया गया है कि एनसीआर क्षेत्र में ग्रहण का प्रभाव सीमित समय के लिए दिखाई देगा, जो शाम करीब 6:20 बजे से 6:47 बजे तक रहेगा। सूतक के दौरान मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं का स्पर्श और विधिवत पूजा नहीं की जाएगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को आराम करने, भोजन न करने और धारदार वस्तुओं के उपयोग से बचने की परंपरा है। इस दौरान भगवान का स्मरण, मंत्र जाप और धार्मिक ग्रंथों का पाठ शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि ग्रहण के समय किया गया जप, तप, दान या अन्य धार्मिक अनुष्ठान सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पुण्यदायी फल प्रदान करता है।