HALCHAL INDIA NEWS
रेलवे रोड स्थित मोहल्ला नेहरुलेन निवासी व्यापारी दीनदयाल गुप्ता ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में उनके व्हाट्सएप पर एक महिला ने संपर्क किया। उसने अपना नाम ऐश्वर्या देशपांडे बताया और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कम समय में अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
बताया गया कि मुनाफे के झांसे में आकर व्यापारी ने अलग-अलग चरणों में करीब 50.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो संपर्क टूट गया और ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अनजान व्यक्तियों के निवेश प्रस्तावों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से पहले सत्यापन अवश्य करें।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin