हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र में व्यापारी से हुई 64 लाख रुपये की लूट का खुलासा होने के बाद पुलिस और व्यापारियों के बीच भरोसे की मजबूत तस्वीर सामने आई। वारदात का सफल पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को व्यापारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर सहित पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 44 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है और बड़ी रकम के लेन-देन के दौरान एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा, “हापुड़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि आप बैंक से या किसी अन्य स्थान से बड़ी धनराशि लेकर कहीं जाते हैं तो पूर्व में पुलिस को सूचना अवश्य दें, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए समन्वय करें।
हमारा उद्देश्य है कि जनपद में व्यापार सुरक्षित वातावरण में संचालित हो और किसी भी अपराधी को अवसर न मिले। पुलिस और व्यापारी समाज के बीच समन्वय जितना मजबूत होगा, अपराध पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। आप सभी सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, हापुड़ पुलिस हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।”
व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध खुलासे से सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin