हापुड़।
दिल्ली के कथित शराब प्रकरण में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और निर्णय का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे न्याय की जीत बताया।
राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा मामले में आरोप खारिज किए जाने और अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपितों को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्णय पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार थे और अदालत के निर्णय से सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन न्यायालय के फैसले ने सभी भ्रम दूर कर दिए।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने कहा कि अदालत के निर्णय से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की सच्चाई उजागर हुई है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष जोगेंद्र दास ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका के निर्णय सर्वोपरि होते हैं और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में हीरालाल जैनवाल, मनोज गुप्ता, मुस्लिम कुरैशी, टीकाराम उपाध्याय, राम पाठक, आजाद, रोहताश, रवि कोरी, सहजाद, उदयवीर शर्मा और चौधरी ब्रह्मपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin