हापुड़।
सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को परेशान करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी कर उसका स्क्रीनशॉट वायरल कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट में वांछित आरोपी को मोहल्ला तगासराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद पुत्र इरफान निवासी अजराडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ है।
आरोपी द्वारा युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में ऐसे मामलों की निगरानी के लिए साइबर टीम को सक्रिय किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin