हापुड़।
जनपद में हाईवे पर हुई लूट की घटना के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिम्भावली पुलिस के अनुसार बीएनएस में वांछित चल रहे इनामी बदमाश को खुडलिया सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी हाईवे लूट की घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हसरत अली पुत्र इसरार अली उर्फ हसन निवासी जगतपुरा नई बस्ती शाहमतगंज थाना बारादरी जनपद बरेली है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबे समय से सक्रिय रहा है और वह कई घटनाओं में वांछित चल रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin