Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दो गांवों में झगड़े के बाद मारपीट, कई लोग घायल


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना। तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद के बाद मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

पहली घटना बुधवार को थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में हुई। जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में परिजनों ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और झगड़ा बढ़ गया। 

इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया और कुछ लोगों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस मारपीट में एक पक्ष से नरगिस, शकील और सलीम घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

दूसरी घटना बुधवार रात कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डहाना में हुई। यहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों पक्षों में पहले से तनाव चल रहा था।

इस घटना में एक पक्ष से विनय, मनीष और सीमा पत्नी संजय सिंह घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के आशीष, मनीष और आकाश को भी चोटें आई हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।