हापुड़।
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर हापुड़ तक महसूस किया जा रहा है। जिले के कई लोग रोजगार और व्यापार के सिलसिले में इज़राइल, दुबई और कतर में रह रहे हैं। हालिया घटनाक्रम के बाद यहां उनके परिवारों में बेचैनी का माहौल है।
विदेश में मौजूद लोगों ने फोन पर परिजनों को बताया कि समय-समय पर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। अलर्ट सायरन बजते ही लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि रात भर सतर्क रहना पड़ रहा है और कई बार घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है।
हापुड़ में उनके परिजन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और हर छोटी-बड़ी जानकारी पर नजर रख रहे हैं। मोबाइल कॉल और संदेशों के जरिए हालचाल लिया जा रहा है। हालांकि बातचीत से थोड़ी तसल्ली मिलती है, लेकिन स्थिति सामान्य होने तक चिंता बनी हुई है।
परिवारजन अपने प्रियजनों की कुशलता की कामना कर रहे हैं और जल्द शांति स्थापित होने की उम्मीद जता रहे हैं।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin