आगामी होलिका दहन और रंगों के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनपद में 665 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है, जिनमें से 84 जगहों को संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी में रखा गया है।
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। त्योहार से पहले पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे जिले में करीब 1400 पुलिसकर्मी और दो प्लाटून पीएसी को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। जिन क्षेत्रों में पूर्व में विवाद की स्थिति रही है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin