Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नाला जाम होने से सड़क पर फैला गंदा पानी, बाग कॉलोनी के लोग परेशान

HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर की बाग कॉलोनी में मंदिर के पास स्थित नाले के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। इससे कॉलोनी के निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी नरेश त्यागी के अनुसार नाले की नियमित सफाई न होने के कारण उसमें कूड़ा-कचरा और गाद जमा हो गई है। इसी वजह से पानी की निकासी बाधित हो रही है और नाला कई बार उफनकर सड़क पर बहने लगता है। गंदा पानी फैलने से आसपास गंदगी और बदबू की समस्या भी बढ़ गई है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी भर जाने से आने-जाने में परेशानी होती है। उनका मानना है कि अगर समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाए तो ऐसी समस्या से बचा जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द नाले की सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इलाके में फैली गंदगी से राहत मिल सके।

नगर पालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।