HALCHAL INDIA NEWS
धौलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ बकरी के लिए पत्ते लेने जंगल की ओर गई थी। गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित पुलिया तक दोनों साथ थीं, लेकिन वहां से छोटी बहन घर वापस आ गई, जबकि बड़ी बेटी पास ही पत्ते तोड़ने के लिए रुक गई।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और किशोरी को बहला-फुसलाकर पास स्थित एक फार्म हाउस की ओर ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद आरोपी उसे पास के खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
कुछ समय बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin