Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

अफवाहों से पिलखुवा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, कई जगह हंगामे जैसे हालात; पुलिस को संभालनी पड़ी स्थिति

HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच बुधवार को पिलखुवा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस की संभावित किल्लत की चर्चाओं से घबराए उपभोक्ता सुबह से ही विभिन्न गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों में बेचैनी व आक्रोश भी देखने को मिला। 

मीरापुर क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने पहुंच गए। भीड़ बढ़ने और हंगामे जैसे हालात बनने की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।


इसी क्रम में परतापुर चौराहे पर स्थित निर्मल इंडियन गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मोदीनगर रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती रही। भारत गैस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से समय पर गैस सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

हालांकि दूसरी ओर निर्मल इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को लगातार गैस सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही थी। एजेंसी संचालक कार्तिकेय कौशिक ने बताया कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है। 


उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस का स्टॉक करने से बचें। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पहले 21 दिन बाद गैस बुकिंग की व्यवस्था थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यह व्यवस्था पहले से लागू थी, जिसे संशोधित किया गया है।


एजेंसी संचालकों के अनुसार सरकार ने गैस उत्पादन क्षमता में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की निगरानी भी कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, क्योंकि गैस की सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते