Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मेरठ-गढ़ हाईवे 709ए का काम रुका, रोजाना हजारों वाहन चालकों को हो रही दिक्कत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर को जोड़ने वाले हाईवे 709ए के चौड़ीकरण का काम लंबे समय से बंद पड़ा है। निर्माण कार्य ठप होने से इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।

यह परियोजना मेरठ जिले के सिसौली गांव से लेकर गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा गांव तक लगभग 47 किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित है। इस हाईवे के चौड़ीकरण पर करीब 955 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। इसके लिए टाटा कंपनी को वर्ष 2021 में ठेका दिया गया था और काम पूरा करने की समय सीमा अक्टूबर 2023 तय की गई थी।

हालांकि समीक्षा के दौरान सामने आया कि लगभग 462 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद आधे से भी कम काम पूरा हो सका। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण कंपनी के बीच अनुबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

बताया जाता है कि प्राधिकरण ने दिसंबर 2024 में कंपनी को नोटिस जारी कर अनुबंध समाप्त कर दिया। इसके विरोध में कंपनी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके चलते फिलहाल नई टेंडर प्रक्रिया पर रोक लग गई है।

फरवरी 2025 से इस हाईवे पर निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ऐसे में मेरठ और गढ़ के बीच इस मार्ग से आने-जाने वाले करीब 20 हजार वाहन चालकों को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

परियोजना निदेशक अमित प्रणव के अनुसार मामला अदालत में लंबित है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य दोबारा चालू कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।