HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नगर के दिनेश नगर स्थित अपार्टमेंट में ओनर एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार रात झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोग जबरन एक फ्लैट में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
पीड़ित प्रमोद सिंह रावत, जो टावर-46 के एक फ्लैट में रहते हैं, ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे अमित नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। देर रात होने के कारण उन्होंने सुबह मिलने की बात कही।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद अमित अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ फ्लैट पर पहुंच गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने दरवाजे को लात मारकर खोल दिया और अंदर घुसते ही घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।
घटना से कॉलोनी के लोगों में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमित शर्मा, मूलचंद, यशवीर, जयप्रकाश, आलोक और अजय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin