Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान, गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे लेट


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

रेलवे ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक सहरसा जंक्शन से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस करीब आठ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से आई।

इसके अलावा मेमू, नौचंदी, अवध असम, चंपारण सत्याग्रह और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी कई अन्य ट्रेनें भी देर से चलती रहीं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन को पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को समय पर यात्रा सुविधा मिल सके।