HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन में एक नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जिला मंत्री पद पर नियुक्त किए गए पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी नवीन तोमर को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि नवीन तोमर का नाम पुलिस अभिलेखों में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है, जिससे पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा का माहौल बन गया है।
सूत्रों के अनुसार नवीन तोमर पर पूर्व में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं और उनका नाम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों में भी सामने आता रहा है। ऐसे में उन्हें जिला संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने इस नियुक्ति को लेकर नाराजगी भी जताई है।
नई कार्यकारिणी में जिला मंत्री के रूप में नाम आने के बाद नवीन तोमर के समर्थकों में खुशी का माहौल है, जबकि विरोधी खेमे में असंतोष देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी में प्रभाव और क्षेत्रीय समीकरणों के चलते यह नियुक्ति हुई है।
हालांकि भाजपा संगठन की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सभी नियुक्तियां संगठन के स्तर पर तय प्रक्रिया के तहत की गई हैं।
जिले में भाजपा की नई टीम घोषित होने के बाद जहां अधिकांश पदाधिकारियों के चयन का स्वागत किया जा रहा है, वहीं इस एक नियुक्ति ने पूरे घटनाक्रम को विवादों के घेरे में ला दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और संगठन के भीतर उठ रही आवाजों पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin