पिलखुवा। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
बताया गया है कि छोटा गुलाटी गांव निवासी 45 वर्षीय मंगू सिंह 11 तारीख को एनटीपीसी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण अगले दिन दोपहर में पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही ऑपरेशन के नाम पर करीब तीन लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। आर्थिक तंगी के चलते परिवार केवल करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये ही जमा कर पाया। इसी दौरान शाम को इलाज के दौरान मंगू सिंह की मौत हो गई।
मौत के बाद जब परिजन शव को ले जाने लगे तो कथित तौर पर अस्पताल प्रबंधन ने बाकी रकम जमा कराने की बात कही। इस पर परिजन नाराज हो गए और उन्होंने जमा किए गए पैसे वापस करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग भी अस्पताल पहुंच गए और नाराजगी जताई।
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को बेहद गंभीर स्थिति में लाया गया था और डॉक्टरों ने इलाज में पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin