हापुड़।
उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह ने पिलखुवा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश और निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य इंतजामों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान धौलाना उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान और परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin