Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पुलिस की घेराबंदी सफल, जानलेवा हमले का आरोपी सलाखों के पीछे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी कुलदीप पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त शेखर पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि कुलदीप पर हुए हमले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं था।