Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कमेटी के पैसे को लेकर विवाद, रकम मांगने पर मारपीट का आरोप


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना देहात क्षेत्र में कमेटी से जुड़े पैसों को लेकर एक विवाद सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसी पर जमा रकम वापस न करने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असौड़ा गांव की अमन कॉलोनी निवासी हैदर के अनुसार, इलाके में एक व्यक्ति द्वारा कमेटी चलाई जा रही थी, जिसमें उन्होंने और अन्य लोगों ने भी पैसे जमा किए थे। आरोप है कि तय समय के बाद कमेटी बंद कर दी गई, लेकिन जमा राशि वापस नहीं की गई।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो पहले आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में टालमटोल की जाती रही। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ समय पहले आरोपी अपने भाइयों के साथ उनके घर पहुंचा और जबरन अंदर घुसकर मारपीट की। इस दौरान धमकी देने की बात भी कही गई है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन शुरुआत में सीमित कार्रवाई हुई। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।