Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य शुरू, पहले दिन 5500 कॉपियां जांची गईं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। शहर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में बुधवार से कॉपियों की जांच शुरू हुई, जहां पहले दिन करीब 5500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

इस वर्ष जिले में एक ही केंद्र पर मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब 1.75 लाख कॉपियों की जांच होनी है। इसके लिए एक हजार से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है।

पहले दिन अधिकांश शिक्षक केंद्र पर पहुंचे और मूल्यांकन कार्य में जुटे, लेकिन सभी विषयों की कॉपियां अभी तक नहीं पहुंची हैं। फिलहाल लगभग 40 हजार कॉपियां ही केंद्र पर आई हैं, जिसके चलते शुरुआती दिन कार्य सीमित रहा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और आने वाले दिनों में प्रक्रिया तेज की जाएगी।