HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में बुधवार शाम मौसम अचानक बदल गया। दिनभर की गर्मी के बाद देर शाम आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
दिन के समय तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम का असर पूरे इलाके में देखने को मिला।
हालांकि इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।.jpeg)
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin