HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में दावा किया गया है कि त्यागी की जान को गंभीर खतरा है और हाल ही में उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचे जाने की घटना भी सामने आई है।
ज्ञापन में बताया गया कि श्रीकांत त्यागी वर्तमान में देश के कई राज्यों में संगठन विस्तार और जनसंपर्क के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज सहित विभिन्न वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं, जिसके कारण उनकी सुरक्षा और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
ज्ञापन में 10 मार्च 2026 को गाजियाबाद से पूर्वांचल की यात्रा के दौरान हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि सुरक्षा एस्कॉर्ट वाहन में तैनात एक निजी सुरक्षा कर्मी ने फोन पर बातचीत के दौरान त्यागी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और गोली मारने जैसी धमकी दी। बताया गया कि इस बातचीत को वाहन चालक ने रिकॉर्ड कर लिया था। आरोप है कि घटना सामने आने के बाद संबंधित सुरक्षा कर्मी फरार हो गया, जिसे बाद में नोएडा स्थित पार्टी कार्यालय के पास पकड़ लिया गया।
पार्टी की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि मामले की शिकायत थाना फेज-2, नोएडा में दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सुरक्षा में लापरवाही बरती गई तो व्यापक जनआक्रोश उत्पन्न हो सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि श्रीकांत त्यागी को तत्काल Z+ श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा सीआरपीएफ या अन्य केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin