HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में रेलवे से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना के तहत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के टर्मिनल का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। इस मौके पर Dedicated Freight Corridor Corporation of India के प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कुराना टोल प्लाजा के पास लगभग 12 एकड़ में विकसित इस टर्मिनल के शुरू होने से हापुड़ माल परिवहन के क्षेत्र में अहम केंद्र के रूप में उभरेगा। यहां से हर महीने करीब 50 मालगाड़ियों का संचालन मुंबई और कोलकाता की दिशा में किया जाएगा।
परियोजना से जुड़े अक्षय चौहान के अनुसार, इस टर्मिनल के माध्यम से मुख्य रूप से चार पहिया वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग होगी। आसपास के जिलों, जैसे बुलंदशहर और गाजियाबाद के लिए भी यह केंद्र सुविधाजनक रहेगा।
बताया गया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लांट से वाहन यहां लाकर देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा स्टील समेत अन्य सामान की ढुलाई भी इसी मार्ग से की जाएगी।
यह कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के दानकुनी से लेकर पंजाब के लुधियाना और आगे मुंबई तक जुड़ा है। करीब 1839 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश में पांच प्रमुख स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें हापुड़ भी शामिल है।
इस टर्मिनल के चालू होने से क्षेत्र में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin