HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। हाईवे-09 पर बुधवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। ट्रॉली में अत्यधिक मात्रा में भूसा भरा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वाहन बीच सड़क पर पलट गया।
यह हादसा सरस्वती अस्पताल के पास हुआ, जहां ट्रॉली के पलटते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। अचानक हुई इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
यातायात बाधित होने से खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोग दूसरे रास्तों की ओर मुड़े, लेकिन ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से स्थिति तुरंत सामान्य नहीं हो सकी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो पाया।
क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin