Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रेल सेवाएं प्रभावित, स्पेशल ट्रेन समेत कई गाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

रेलवे संचालन में देरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्पेशल और नियमित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद स्टेशन पहुंचीं।

धनबाद से चंडीगढ़ जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन करीब आठ घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलने वाली एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट से आने वाली स्पेशल ट्रेन भी लगभग चार घंटे लेट रहीं।

अन्य ट्रेनों में वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चली। वहीं चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे, पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे और मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू पैसेंजर भी करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार विभिन्न रूटों पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आदित्य गुप्ता ने बताया कि कई ट्रेनें पहले से ही देरी से चल रही हैं, जिसका असर उनके गंतव्य तक पहुंचने के समय पर भी पड़ रहा है।