Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खालसा साजना दिवस व बैसाखी पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में श्रद्धा का संगम, समाजसेवी मो. कैफ सम्मानित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

खालसा साजना दिवस और बैसाखी के पावन अवसर पर मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति व सेवा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले मसूरी निवासी इंफ्लुएंसर मो. कैफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के इंचार्ज  ब्रजपाल सिंह ने मो. कैफ व उनके साथ आए साथियों को लोई और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि मो. कैफ ने पिछले वर्ष पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर दस दिनों से अधिक समय तक राहत एवं सेवा कार्य किया था। उनके इस योगदान की सराहना करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान संगत ने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और बैसाखी पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर पवनजीत सिंह, गुरमुख सिंह, कुलवंत सिंह, दीप सिंह, भवजीत सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ हुआ, जिसमें सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।