Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक हाईवे किनारे पलटा, चालक को आई हल्की चोट


HALCHAL INDIA NEWS

हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 पर गांव अकड़ौली के पास गुरुवार तड़के कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के डींग जिले के उबाका गांव निवासी चालक अली बुलंदशहर से कोल्ड ड्रिंक लेकर हापुड़ की ओर आ रहा था। सुबह के समय सतबीर होटल के पास उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन हाईवे से उतरकर खाई में पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा कराया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, ताकि ट्रक में भरे कोल्ड ड्रिंक को कोई नुकसान या चोरी न हो। चालक को मामूली चोटें आई हैं और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।