Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में दूध डेरियों पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के आदेश पर छापेमारी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में मिलावटी व अवैध रूप से संचालित दूध डेरियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग, औषधि विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने करीब आधा दर्जन दूध डेरियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। 


अचानक हुई कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने डेरियों पर पहुंचकर दूध की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य मानकों की गहन जांच की। इस दौरान कई स्थानों से दूध के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि मिलावट या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान डेरियों में स्वच्छता और मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी पर्यावरण मानकों के पालन की जांच की। जिन स्थानों पर खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध व मिलावटी दूध के कारोबार पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।