HALCHAL INDIA NEWS
मुरादाबाद। हापुड़ के रहने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश आशू उर्फ मोंटी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात सिविल लाइंस इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में चली गोली में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक आशू उर्फ मोंटी हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का निवासी था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के प्रेम नगर स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म के मालिक से आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पहले मिस कॉल कर गाली-गलौज की गई और बाद में धमकी भरे संदेश भेजे गए। आरोपी ने खुद को आशू बताकर पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद एक्सपोर्ट फर्म के गेट पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना भी सामने आई थी।
घटना के बाद पीड़ित निर्यातक ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सिविल लाइंस क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में उसे गोली लगी और वह गिर पड़ा।
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, आशू उर्फ मोंटी के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 36 मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin