HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली–शाहदरा रेलखंड के यमुना ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 28 और 29 मार्च को पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरेली–दिल्ली पैसेंजर और शटल पैसेंजर ट्रेन दोनों दिनों में निरस्त रहेंगी। वहीं मुरादाबाद–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को समय और रूट में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
हापुड़ स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को बरेली से दिल्ली और तिलक ब्रिज से बुलंदशहर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि 29 मार्च को दिल्ली से बरेली और बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यमुना ब्रिज पर रेल पथ जोड़ने के कार्य के चलते यह ब्लॉक लिया गया है, इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin